- मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत

मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत


भोपाल। मध्य प्रदेश में लगभग सभी 230 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। हाल फिलहाल के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना की शुरुआत हुई और साढ़े 9 बजे तक भाजपा मध्य प्रदेश में सरकार बनाते हुए दिख रही है। रुझानों में 130 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाते हुए दिख रही है तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 99 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है।
सुबह जब काउंटिंग शुरू हुई थी तो भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा था लेकिन सुबह साढ़े 9 बजते-बजते भाजपा, कांग्रेस की तुलना में काफी आगे बढ़ती हुई नजर आने लगी है।

 

 

पहले रुझानों में पोस्टल बैलेट और ईवीएम में गिरे वोटों की गिनती के आधार पर ये परिणाम सामने आ रहे हैं। पहले रुझानों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को मुस्कुराने की वजह दे दी है और वहीं कमलनाथ के लिए चिंता बढ़ा दी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि खुद कमलनाथ भी छिंदवाड़ा सीट पर पीछे चल रहे हैं। ये तो अभी पहले रुझान का हाल है। जिस तरह से रुझान नजर आ रहे हैं इससे लग रहा है कि दोपहर 2 बजे तक पूरी तस्वीर स्पष्ट होकर सामने आ जाएगी। फिलहाल पहले रुझानों तक भाजपा काफी बढ़त बना चुकी है और मध्यप्रदेश में सरकार बनाते हुए दिख रही है।इस तरह मिनिट टू मिनिट आए रुझान

 

9:18- बजे मध्य प्रदेश में 225 सीटों के रुझान सामने आए और भाजपा 135 सीटों पर आगे चलती दिखी। कांग्रेस 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। 

 

9:11-बजे चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में एक ही सीट का रुझान बताया था। पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया।
9:05-बजे मध्य प्रदेश में 210 सीटों के रुझान सामने आए थे। मध्य प्रदेश के रुझानों में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस भी शतक की ओर बढ़ी। भाजपा 117 सीटों और कांग्रेस 93 सीटों पर आगे चलती दिखी। 

 

8:55- बजे मध्य प्रदेश में 176 सीटों के रुझान सामने आए। भाजपा 101 सीटों पर आगे निकली और कांग्रेस 75 सीटों पर बढ़त बनाती दिखी।

 

8:50-बजे मध्य प्रदेश में 150 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 83 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। 

 

8:41-बजे मध्य प्रदेश में 135 सीटों के रुझान सामने आए। भाजपा 77 सीटों पर बढ़त बना चुकी थी तो कांग्रेस 58 सीटों पर आगे रही है।
8:33-बजे मध्य प्रदेश में 115 सीटों के रुझान आए और भाजपा 66 और कांग्रेस 49 सीटों पर आगे रही।
8:27-बजे मध्य प्रदेश में 106 सीटों के रुझान सामने आए। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा 63 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे रही है। 
8:30- बजे मध्य  प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हुई और सभी 230 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी।

ये भी जानिए..................

- राजस्थान ‎विस मतगणना : भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag