- बिलेश्वर स्टेशन के निकट वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी कर रहे थे यात्रा

बिलेश्वर स्टेशन के निकट वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी कर रहे थे यात्रा


राजकोट | सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत पर फिर एक बार पथराव की घटना सामने आई है| यह घटना राजकोट के बिलेश्वर स्टेशन के निकट हुई| देर रात 9 बजे यह घटना उस समय हुई जब गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी भी ट्रेन में सवार थे और राजकोट से अहमदाबाद आ रहे थे| जानकारी के मुताबिक राजकोट के बिलेश्वर स्टेशन के निकट पथराव कर ट्रेन के शीशों को नुकसान पहुंचाया गया| 

Gujarat: वंदे भारत में सफर कर रहे थे गृह मंत्री, तभी ट्रेन पर हुआ पथराव;  रेलवे ने दिए जांच के आदेश - Gujarat Home Minister harsh sanghvi traveling  in Vande bharat train

हांलाकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और ना ही किसी को चोट पहुंची| राजकोट स्टेशन से 4 किलोमीटर पहले हुए इस पथराव में सी 4 और सी 5 कोच के शीशे टूट गए| इस रूट पर कई झुग्गी बस्तियां हैं और कई बार क्षेत्र के बच्चे भी पत्थर फैंकते हैं| जिसे लेकर जागृति अभियान चलाया जाता है| 

Gujarat: वंदे भारत में सफर कर रहे थे गृह मंत्री, तभी ट्रेन पर हुआ पथराव;  रेलवे ने दिए जांच के आदेश - Gujarat Home Minister harsh sanghvi traveling  in Vande bharat train

ये भी जानिए...........

- उद्योगपति को लॉग-इन आईडी देने वाली महुआ मोइत्रा संसद से लॉग आउट

फिलहाल रेलवे पुलिस ने 154 के तहत केस दर्ज कर लिया है| रेलवे अधिकारियों को मानना है कि पथराव बच्चों की शरारत हो सकती है| हांलाकि पथराव किसने और क्यों किया? यह जानने के लिए रेलवे पुलिसकी अलग अलग टीमें जांच में जुट गई हैं| गौरतलब है सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले लोगों को कोई समस्या तो नहीं है, यह जानन के लिए खुद गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने ट्रेन और रोडवेज की बस में मुसाफरी की थी| ट्रेन और बस में सवार यात्रियों से उनकी समस्याएं जानी| हर्ष संघवी अहमदाबाद से राजकोट वंदे भारत ट्रेन से पहुंचे और राजकोट से रोडवेज की बस में सवार होकर अहमदाबाद लौट आए|

Gujarat: वंदे भारत में सफर कर रहे थे गृह मंत्री, तभी ट्रेन पर हुआ पथराव;  रेलवे ने दिए जांच के आदेश - Gujarat Home Minister harsh sanghvi traveling  in Vande bharat train

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag