- अयोध्या रामलीला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: शहर में संतों ने निकाली यात्रा

अयोध्या रामलीला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: शहर में संतों ने निकाली यात्रा


(सीताराम नाटानी) गुना।   । शहर के श्रीराम बस्ती में भव्य संत यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों के अलावा स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर महंत कैलाश गिरी महाराज जूना अखाड़ा पिप्लेश्वर, महादेव मंदिर महंत श्री रामचरण दास वृंदावन धाम, महंत राजाराम दास जी महाराज, लालू गिरी महाराज, पिपलेश्वर महादेव मंदिर संतों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा पिपलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ की गई।

ये भी जानिए...........

- तहसील केद्रों पर किसानों का धरना प्रदर्शन शुरु

जो श्रीराम कॉलोनी, मालपुर रोड, कृष्णानी कॉलोनी, भुल्लनपुरा होते हुए समापन किया गया। महाराज जी ने सभी नगर वासियों से आग्रह किया कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसमें हम सब मंदिरों को एवं घरों को सजाये दीप प्रज्जवलित करें। इसके अलावा सुंदरकांड के पाठ रामायण एवं रंगोली बनाएं। कम से कम 51 दीपक अपने-अपने घरों पर अवश्य जलाएं। ऐसा सभी नगर वासियों से आग्रह किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । अंत में श्रीराम मंदिर अभियान के संत यात्रा प्रमुख लक्ष्मी नारायण ओझा ने उपस्थित सभी संत एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag