- सचिन को मिला भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता

सचिन को मिला भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता


नई दिल्ली । भारत में इनदिनों सब तरफ रामलला के आने की शुभ खबर गूंज रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण से देश में एक अलग ही उत्सव का माहौल है। मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा होने में अब कुछ दिन का समय शेष है। 22 जनवरी को पूरा देश इस भव्य आयोजन का साक्षी बनेगा। राम मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी निमंत्रण भेजा गया है। देश के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्ति में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। 

ये भी जानिए...........

- इंडी का एक ही एजेंडा, मोदी हटाओ....परिवार और पार्टी बचाओ

रिपोर्ट के मुताबिक सचिन को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। मास्टर ब्लास्टर की धर्म में आस्था से सभी वाकिफ हैं। हर साल वह गणपति पर घर पर मूर्ति बिठाते हैं और इसकी पूरी निष्ठा से परिवार के साथ पूरा करते हैं। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag