( देहरादून राजधानी में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। यहां बुद्धा पार्क में समाज के लोग इकटठा हुए और वहां पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरित किया। इससे पूर्व घंटाघर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर 7.30 बजे सुबह माल्यार्पण व पूजा की। इसके बाद बुद्धा पार्क में सुबह आठ बजे से 12.00 बजे दोपहर तक पूजा व प्रवचन का समापन किया गया और खीर दान किया गया। वहीं दूसरी ओर शक्यमुनी बुद्ध विहार गुजरो वाली नाथुवा वाला देहरादून शाम चार बजे से छह बजे शाम तक पूजा,