- Madhya Pradesh News: ब्याहारी के गोदावल मंदिर में चोरी, चोरों ने दानपेटी तोड़ नकदी लेकर फरार हो गए।

Madhya Pradesh News: जिले के गोदावल मंदिर में चोरी हुई है, चोर मंदिर में रखी दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुजारी ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है।

ब्याहारी थाना क्षेत्र के गोदावल मंदिर में चोरी हुई है। चोर मंदिर में रखी दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुजारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। जिले में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि घरों के साथ-साथ चोरों ने मंदिर को भी निशाना बना लिया है। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार जिले के बेहद प्रसिद्ध गोदावल मंदिर में चोरों ने धावा बोला है।

यहाँ भी पढ़िए Jabalpur News: सभी को नल द्वारा शुद्ध पानी मिले – कमिश्नर

 चोरों ने मंदिर के अंदर रखी दानपेटी को निशाना बनाया और उसे तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपेटी अपनी जगह पर नहीं थी। पुजारी ने देखा तो दानपात्र कहीं और पड़ा था, जिसका ताला टूटा हुआ था, जिससे नकदी गायब थी। यह सब देखकर पुजारी ने स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र होकर मंदिर पहुंचे और इस चोरी को देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मनीष अंकल बापस आ रहे हैं 

पुरानी चोरियों का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

पिछले महीने कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडव नगर में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है।

 वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी में भी एक कलारी कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने चोरों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा भी की थी, लेकिन अभी तक कोतवाली पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet matbet giriş matbet matbet matbet giriş matbet matbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş kavbet kavbet giriş betsmove betsmove giriş romabet romabet giriş lunabet lunabet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking meritking giriş meritking giriş