- 'कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए', निशिकांत दुबे ने 1991 में पाकिस्तान के साथ हुए समझौते पर राहुल गांधी को घेरा; सुप्रिया श्रीनेत ने किया पलटवार

'कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए', निशिकांत दुबे ने 1991 में पाकिस्तान के साथ हुए समझौते पर राहुल गांधी को घेरा; सुप्रिया श्रीनेत ने किया पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में एस जयशंकर पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को सूचना देने का आरोप लगाया था। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा है और उन पर हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने साल 1991 में कांग्रेस समर्थित सरकार के दौरान हुए एक समझौते की याद दिलाई है।

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आरोप लगाया था कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमलों को लेकर जयशंकर ने पाकिस्तान को पहले ही आगाह कर दिया था। राहुल के इन आरोपों पर अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जोरदार निशाना साधा है।

निशिकांत दुबे ने साल 1991 में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए एक समझौते की याद दिलाई है, जिसमें कहा गया था कि सेना के किसी भी हमले या मूवमेंट की जानकारी एक दूसरे से साझा करना जरूरी है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए निशिकांत दुबे ने x पर पोस्ट किया और लिखा, "राहुल गांधी, यह आपकी सरकार के समय हुआ समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने समझौता किया था कि भारत और पाकिस्तान किसी भी हमले या सेना की मूवमेंट के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करेंगे। क्या यह समझौता देशद्रोह है?"

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v


निशिकांत दुबे की पोस्ट


उन्होंने लिखा, "कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ है, क्या आपको विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शोभा देता है? सवाल हमारी सरकार या आपकी (कांग्रेस) सरकार का नहीं है, सवाल यह है कि 1947 से ही पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र मानता है।"

अपनी पोस्ट में भाजपा सांसद ने लिखा, "78 सालों से हम कश्मीर के मुद्दे पर उनसे लड़ रहे हैं। पाकिस्तान ने हमारे हिस्से के कश्मीर को अपने कब्जे में रखा है। इसके बावजूद आप रियायतें देते रहे, चाहे वह 1950 का नहर-लियाकत समझौता हो, 1960 की सिंधु जल संधि हो या 1975 का शिमला समझौता हो।" 

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हम संसद में रक्षा रणनीति पर चर्चा तक नहीं करते। उन्होंने कांग्रेस को 1991 और 1994 के समझौतों की याद दिलाते हुए निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "1991 में जब आप (कांग्रेस) चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर रहे थे और 1994 में जब पीवी नरसिम्हा राव सत्ता में थे, तब इसे लागू किया गया और आपने लिखा कि सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी।"

भाजपा सांसद ने कहा, क्या यह देशद्रोह नहीं है?


क्या कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए धोखा नहीं किया? मुझे लगता है कि भारत सरकार को इसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए। देश के बाहर के तत्वों से लड़ाई जारी है, लेकिन अब समय आ गया है कि देश के भीतर के तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस ने किया पलटवार


कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने निशिकांत दुबे के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे बार-बार अपनी मूर्खता दिखाते हैं। उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 6 मार्च 1991 को चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और यह समझौता संभवतः अप्रैल 1991 में हुआ था।" 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 


"यह समझौता शांति के समय के लिए है और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि शांति के समय में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कोई गलतफहमी न हो। इसलिए सबसे पहले भाजपा और निशिकांत दुबे यह स्वीकार कर रहे हैं कि विदेश मंत्री जयशंकर ने जानकारी दी और राहुल गांधी जो कह रहे थे वह सच था।"

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag