चेन्नई की एक महिला अदालत ने अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी ज्ञानशेखरन को दोषी पाया है। महिला अदालत की जज 2 जून को अपना फैसला सुनाएंगी। छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की घटना दिसंबर 2024 में हुई थी। आरोपी के डीएमके से कथित संबंध को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था।
चेन्नई। दिसंबर 2024 में चेन्नई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जहां एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। अब इस मामले में चेन्नई की एक महिला अदालत ने अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना के लिए आरोपी ज्ञानशेखरन को दोषी ठहराया है।
उसे कब सजा मिलेगी?
अदालत ने माना है कि आरोपी पर लगाए गए आरोप सही हैं, इसलिए ज्ञानशेखरन को दोषी ठहराया गया है। इस मामले को लेकर जज 2 जून को फैसला सुनाने वाली हैं।
हालांकि, आरोपी को क्या सजा दी जाएगी, इस बारे में महिला अदालत की जज राजलक्ष्मी 2 जून को अपना फैसला सुनाएंगी। आपको बता दें, इस मामले में आरोपियों के तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके से कथित संबंधों के कारण राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया था।
एमके स्टालिन की सफाई
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस साल जनवरी में कहा था कि ज्ञानशेखरन सिर्फ समर्थक थे, वह डीएमके के सदस्य नहीं थे।