- मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; राजस्थान में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; राजस्थान में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

केरल में मानसून के तेज होने के साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान में भीषण गर्मी जारी है, श्रीगंगानगर में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर भारत भी लू से बेहाल है, वहीं उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है और कुछ जगहों पर बारिश हुई है। 

नई दिल्ली। मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। केरल में मानसून की बारिश के तेज होने के चलते मौसम विभाग ने बुधवार को एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार के लिए दो जिलों, शुक्रवार के लिए चार जिलों, शनिवार के लिए नौ जिलों और रविवार के लिए 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 11 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने बुधवार से रविवार तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने से बचने की भी चेतावनी दी है, क्योंकि तटीय क्षेत्र में तेज हवाएं चलने और मौसम खराब होने की संभावना है। राज्य में मानसून 24 मई को पहुंचा था।

राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को श्रीगंगानगर में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर और जैसलमेर से भी जयपुर गर्म रहा।

रिकॉर्ड पर नजर डालें तो श्रीगंगानगर में आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 2019 में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि 15 जून के बाद राजस्थान में मौसम बदल सकता है। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून तक राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है। मैदानों से लेकर पहाड़ों तक लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं। पंजाब में लगातार दूसरे दिन बठिंडा का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश का करीब एक तिहाई हिस्सा भीषण गर्मी से जूझ रहा है।

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। पिथौरागढ़ शहर में मंगलवार रात हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पांच घंटे में 79 मिमी बारिश होने से नाले उफान पर आ गए और दुकानों व घरों में पानी घुस गया। बुधवार दोपहर देहरादून में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। 24 घंटे के भीतर तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

पिछले 24 घंटे में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मध्यम से सामान्य बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकांश इलाकों में चिपचिपा मौसम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 जून के आसपास छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। (इनपुट एजेंसी के साथ)

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag