- एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 32 में 5100 और धनारी वैटलैंड में 50000 वृक्षों का हुआ रोपण

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 32 में 5100 और धनारी वैटलैंड में 50000 वृक्षों का हुआ रोपण

दिनांक 9 जुलाई 2025 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 32 में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भाग लिया और अपने विचार रखते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि हमारे जीवन, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी संवारते हैं। उन्होंने इस अभियान को जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसीईओ नागेन्द्र सिंह, कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह और शैलेन्द्र भाटिया, जनरल मैनेजर राजेन्द्र भाटी, डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर आनंद मोहन सिंह सहित कई अधिकारी, स्कूली छात्राएं और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag