- यूपी: आठ आईएएस और 15 पीसीएस अफसरों का तबादला, आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

यूपी: आठ आईएएस और 15 पीसीएस अफसरों का तबादला, आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

यूपी में आठ आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यूपी में आठ आईएएस और 15 पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मौजूदा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

राकेश कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। योगेश कुमार को सहकारी समितियों का प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक नियुक्त किया गया है। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनामिका सिंह को उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


भवानी सिंह खंगारोत को राजस्व विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। सान्या छाबड़ा को हरदोई का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह ईशा प्रिया को राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 15 पीसीएस अफसरों के तबादले की सूची

पीसीएस अफसर दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है। राज बहादुर प्रथम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह जय प्रकाश और अजय कुमार राय को गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है। सहदेव कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर बनाया गया है।

इसी तरह दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी गोरखपुर बनाया गया है। वहीं गजेंद्र कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या बनाया गया है। कल्पना जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है। रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।

वागीश कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) सोनभद्र बनाया गया है। भरत जो उपजिलाधिकारी गोंडा थे उन्हें अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या बनाया गया है। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार और रमेश कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर बनाया गया है। इसी तरह मणि अरोड़ा को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का मुख्य प्रबंधक बनाया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag