सिमरन नाम की 24 वर्षीय भारतीय युवती अमेरिका में लापता हो गई है। वह 20 जून को अरेंज मैरिज के लिए न्यूजर्सी पहुंची थी, जहां उसे आखिरी बार देखा गया था। पुलिस के मुताबिक, सिमरन को अंग्रेजी नहीं आती और अमेरिका में उसका कोई परिचित भी नहीं है। अधिकारियों को संदेह है कि वह शादी के लिए नहीं बल्कि मुफ्त हवाई यात्रा के लिए अमेरिका आई होगी।
नई दिल्ली। भारत की एक युवती सिमरन अमेरिका में लापता हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 24 साल है और वह अरेंज मैरिज के लिए अमेरिका आई थी। वह 20 जून को भारत से न्यूजर्सी पहुंची थी। यहीं उसे आखिरी बार देखा गया था। लिंडनवोल्ड पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी 5 दिन बाद बुधवार को मिली।
सीसीटीवी फुटेज में जांच करने पर पता चला कि वह लगातार अपना फोन चेक कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि वह किसी का इंतजार कर रही थी। लेकिन अधिकारियों ने यह भी कहा कि वह परेशान नहीं दिख रही थी।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
सिमरन को अंग्रेजी बोलना नहीं आता
पुलिस के अनुसार, सिमरन को अंग्रेजी नहीं आती और अमेरिका में उसका कोई परिचित भी नहीं है। उसके पास जो फोन है, वह सिर्फ वाई-फाई के जरिए काम करता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, पुलिस को अभी तक भारत में सिमरन के रिश्तेदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़िए- सिर्फ रजिस्ट्री कराने से कोई संपत्ति का मालिक नहीं बन जाता, SC का अहम फैसला, जानें और कौन से दस्तावेज हैं जरूरीअधिकारियों को यह भी संदेह है कि शायद सिमरन शादी के लिए अमेरिका नहीं आई थी, बल्कि इसके जरिए अमेरिका की मुफ्त हवाई यात्रा करना चाहती थी। हालांकि, उसके बारे में अभी तक कोई और सुराग नहीं मिला है।
सिमरन की लंबाई 5 फीट 4 इंच है और उसका वजन करीब 68 किलोग्राम है। उसके माथे के बाएं हिस्से पर एक छोटा सा निशान है। उसे आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, सफेद टी-शर्ट, काले फ्लिप-फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था।
सिमरन की लंबाई 5 फीट 4 इंच है और उसका वजन करीब 68 किलोग्राम है। उसके माथे के बाएं हिस्से पर एक छोटा सा निशान है। उन्हें आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, सफेद टी-शर्ट, काले फ्लिप-फ्लॉप और हीरे जड़ित छोटी बालियां पहने देखा गया था।