- यूपी के क्षत्रिय विधायकों की बैठक के नेता ने अब दी सफाई, कहा- इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं

यूपी के क्षत्रिय विधायकों की बैठक के नेता ने अब दी सफाई, कहा- इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कुटुंब भोज पर उठे सवालों का जवाब खुद भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने सामने आकर दिया है। आपको बता दें कि विधायक ने कुटुंब परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया था।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसका नाम उन्होंने "कुटुंब-परिवार" रखा था। इस कार्यक्रम में ठाकुर समुदाय के लगभग 40 विधायक शामिल हुए थे।

वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को विवाद के तौर पर देखा गया। कुछ लोगों ने इसे भाई-भतीजावाद या जातिवाद के तौर पर देखा और एक खास जाति के लोगों के इकट्ठा होने पर सवाल भी उठाए। वहीं, अब विधायक ने खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

रामवीर सिंह ने दी ये सफाई

मुरादाबाद के कुंदरकी से भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने सामूहिक भोज को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सामाजिक था, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना के तहत सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया था।

भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि भोज का उद्देश्य भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देना था। जिस तरह पारिवारिक आयोजनों में समाज का हर वर्ग शामिल होता है, उसी तरह इस कार्यक्रम में भी सभी को आमंत्रित किया गया था। इसे राजनीतिक रंग देना गलत है।

विभिन्न समुदायों के लोग भी मौजूद थे

विधायक के अनुसार, विभिन्न समुदायों और दलों के लोग, सांसद और मंत्री भी मौजूद थे। सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। संविधान हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना सिखाता है और एकता देश को मजबूत बनाती है।

रामवीर सिंह ने कहा कि वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ तक सभी ने समान रूप से भाग लिया। यह एक सामान्य सामाजिक प्रक्रिया थी, इस पर आपत्ति करने का कोई कारण नहीं है। इसमें स्पष्टीकरण मांगने का कोई कारण नहीं है, सभी अपने बराबर के लोगों के साथ बैठते और खड़े होते हैं, हमने भी यही किया। हमारे कार्यक्रम में हमारे वरिष्ठ भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि विपक्ष ने विधायक के इस सामूहिक भोज को एक जाति विशेष का भोज करार दिया है और कई सवाल भी उठाए हैं। फिलहाल ठाकुर रामवीर सिंह ने इन सभी सवालों को खारिज करते हुए कहा है कि यह सभी वर्गों के लोगों का कार्यक्रम है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag