- भोले के जयकारों के साथ कांवड़ लेने भक्तों का जत्था रवाना

भोले के जयकारों के साथ कांवड़ लेने भक्तों का जत्था रवाना

पूर्व नपं उपाध्यक्ष ने माला पहनाकर सभी को किया रवाना
डबराञ्चभितरवार उपेन्द्र पण्डा (बेजोड रत्न)। नगर के शिव भक्त अपनी टोली के साथ कांवड़ लेने सोरों के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हुए, परिजनों ने पूजा अर्चना के बाद तिलक लगाकर उन्हें यात्रा पर भेजा। मंगलवार को नगर के एक दर्जन शिवभक्त कांवड़ लेने जानें वालो का जत्था श्री गोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां भगवान श्री भोलानाथ की पूजा अर्चना की। कांवड़ लेने जानें वालों का पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं पार्षद पति धर्मेंद्र अग्रवाल ने फूल माला पहनाकर सभी का स्वागत कर रवाना किया। इस दौरान सभी शिव भक्त कांवड़िए टोली के साथ बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए सोरों की ओर रवाना हुए। दरअसल, नगर से भगवान भोलेनाथ की कावड़ लेने के लिए सोरों जाने वाले शिवभक्त महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर कांवर के साथ लौटेगे और भगवान भोलेनाथ को गंगाजल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। सोरों जाने वालों में राजा खटीक, राहुल खटीक, धर्मेंद्र बाथम, महेश प्रजापति विकास, अनीश, संतोष प्रजापति आदि शामिल थे।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag