- सी.एम.राइज विद्यालय लहार में सृजन कार्यक्रम 2023 का हुआ आयोजन

सी.एम.राइज विद्यालय लहार में सृजन कार्यक्रम 2023 का हुआ आयोजन

भिण्ड। विकासखंड लहार के अंतर्गत सीएम राइज केम्पस-2, शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 लहार द्वारा सृजन कार्यक्रम वर्ष 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता, एवं लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी भिंड एच.एस. तोमर और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सम्मानीय उमाशंकर खरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन और माल्यार्पण कर की गई। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां की गई, जिस पर प्रसन्न होकर अतिथियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कार स्वरूप राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। सी.एम. राइज विद्यालय के प्राचार्य दीपेंद्र सिंह कुशवाह के द्वारा सृजन कार्यक्रम वर्ष 2023 के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया ,कि जुलाई  2022 से जनवरी वर्ष 2023 तक कुल 7 माह में विद्यालय में किए गए विकास कार्यों का अवलोकन उपस्थित समस्त पालको और आगंतुकों के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें विद्यालय ने इन 7 माह में क्या उन्नति की ,जिसके अंतर्गत विद्यालय को सर्व सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए समस्त कक्षों में पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था की गई है एवं कक्षा 1व 2 के नन्हे बच्चों के लिए स्पेशल फर्नीचर की व्यवस्था की गई है सभी कक्षो में पंखे, प्रकाश ,बड़ा स्मार्ट टी.वी.,स्मार्ट बोर्ड एवं अध्यापन कार्य के लिए चयनित व प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था सीएम राइज विद्यालय में की गई है, कुशवाह के द्वारा बताया गया कि सीएम राइज विद्यालय केम्पस 2 में शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ बच्चों को दिया जा रहा है जिनमें से प्रमुख रूप से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, निशुल्क गणवेश, छात्रवृत्ति ,मध्यान्ह भोजन, निशुल्क वाहन व्यवस्था और कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का भी संचालन विद्यालय के द्वारा किया जा रहा है और अंत में प्राचार्य कुशवाह जी के द्वारा एक मांग पत्र मुख्य अतिथि सम्मानीय विधायक जी को विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यालय के विकास के लिए सौंपा, जिसमें प्रमुख रूप से विद्यालय परिसर में सीसी रोड का निर्माण,पानी की स्थाई व्यवस्था हेतु हैंडपंप, बच्चों के लिए वाटर कूलर एवं विद्यालय में सतत विद्युत सप्लाई के लिए इनवर्टर की मांग की गई। जिसमें मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह जी द्वारा द्वारा प्राचार्य को आश्वस्त किया गया कि आप की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा, सृजन कार्यक्रम 2023 के आयोजन में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा इस विद्यालय को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय की सुविधाओं के मामले में पीछे हैं और जो भी पूर्व मे प्रशासनिक अधिकारी बने हैं वह सभी शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत रहे हैं इसलिए उपस्थित सभी जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को इस विद्यालय में प्रवेश दिलाने और शासन की योजनाओं का लाभ ले, यह विद्यालय सर्व सुविधाओं से युक्त एबम सुसज्जित है और बेहतर परीक्षा परिणाम के साथ छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ,कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से ,पूर्व जिला अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भिंड उदय प्रताप सिंह सेंगर (राजा बाबू ), पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट ,पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी किशोर सिंह कुशवाह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लहार शैलेंद्र सिंह कुशवाह, खंड स्रोत समन्वयक रौन पी.एस.तोमर, संकुल प्राचार्य वैसपुरा डॉ.जे.पी.बघेल ,प्रधानाध्यापक ए. के. मिश्रा,राजेश सिंह राजावत, प्रशांत त्रिपाठी एवं विद्यालयींन स्टाफ में श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, अजय झा, संजय वर्मा, रविंद्र दोहरे प्रधानाध्यापक सी.एम. राइज कैंपस 2 ,डी.के.गुप्ता ,राजकुमार दोहरे, अखिलेश मेहरा, कें.एन. श्रीवास्तव, रामनाथ सिंह, श्रीमती सरोज दोहरे, प्रदीप राजावत, कु. निधि राजावत, बी.ए.सी. अखिलेश गुप्ता ,अनूप सिंह भदोरिया, आकाश दीक्षित ,जन शिक्षको में संतोष परिहार ,बृजेंद्र सविता सहित अन्य शिक्षक एवं पालक उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया और आभार विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र दोहरे जी के द्वारा किया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag