- 'क्या इसीलिए मुनीर ने ट्रंप के साथ लंच किया?', ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ओवैसी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

'क्या इसीलिए मुनीर ने ट्रंप के साथ लंच किया?', ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ओवैसी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमला किया है। अमेरिका ने दावा किया कि उसने फोर्डो, नतांज और इस्फहान समेत तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया। पाकिस्तान ने अमेरिका के इन हमलों की निंदा की है। पाकिस्तान के इस कदम पर एआईएमआईएम प्रमुख ने कटाक्ष किया है। उन्होंने पाक से पूछा कि क्या पाकिस्तान इसके लिए ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देना चाहता है? 

इजराइल ईरान संघर्ष: इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में अब अमेरिका भी उतर आया है। भारतीय समय के अनुसार अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


पाकिस्तान ने ईरान पर अमेरिका के हमले की निंदा की है। इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों से पूछा जाना चाहिए कि क्या वे अब भी इस उपलब्धि के लिए डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की वकालत करेंगे। 

पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की सिफारिश की शनिवार को पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई थी। इसी वजह से पाकिस्तान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नाम की सिफारिश करेगा। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका का यह हस्तक्षेप ट्रंप की असली शांतिदूत के तौर पर भूमिका का सबूत है।


पाकिस्तान ने बदला सुर

आज ईरान पर अमेरिकी हवाई हमले के बाद पाकिस्तान के सुर बदल गए। पाकिस्तान ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि वह मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। पाकिस्तान ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का उल्लंघन करता है और ईरान को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत खुद का बचाव करने का वैध अधिकार है।

ओवैसी ने पाकिस्तान पर बोला हमला


इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के पाला बदलने पर कटाक्ष किया है। ओवैसी ने कहा कि हमें पाकिस्तानियों से पूछना चाहिए कि क्या वे चाहते हैं कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिले। क्या यही वजह थी कि उनके जनरल (पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर) ने ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में लंच किया था?


उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार होने का डर पैदा किया गया है। उन्होंने कहा कि इराक में भी यही इस्तेमाल किया गया था, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। यही चीज़ लीबिया में भी इस्तेमाल की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag