- चेन्नई से 209 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था विमान, अचानक लौटा वापस, जानिए क्या थी वजह?

चेन्नई से 209 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था विमान, अचानक लौटा वापस, जानिए क्या थी वजह?

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई यात्रा में अत्यधिक सुरक्षा बरती जा रही है। कई उड़ानों को बीच उड़ान में ही रद्द कर वापस एयरपोर्ट पर लाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा चेन्नई एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला।

एक और फ्लाइट में दिक्कत आई है। लंदन जा रहा एक विमान रविवार को परिचालन कारणों से वापस लौट आया है। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है


Airplane | Definition, Types, Mechanics, & Facts | Britannica

चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान करीब 209 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस लौट आया। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। (इनपुट-पीटीआई)

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



इंडिगो की फ्लाइट में दिक्कत आई


बता दें कि 168 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को गुरुवार रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, क्योंकि विमान के कैप्टन ने अपर्याप्त ईंधन के कारण 'मेयडे' (संकट) की चेतावनी दी थी।

शनिवार शाम को गुवाहाटी से उड़ान पूरी तरह भरी हुई थी



How an airplane toilet works at 40,000 feet: The extraordinary science  behind everyday flying | CNN

इंडिगो फ्लाइट 6E-6764 (A321) के पायलट ने शनिवार को शाम 4.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी। शाम 7.45 बजे, उन्होंने चेन्नई में उतरने का प्रयास किया, लेकिन लैंडिंग गियर के रनवे को छूने के बाद 'बाल्क्ड लैंडिंग' नामक प्रक्रिया में 'गो अराउंड' करने का फैसला किया।



35 मील दूर होने पर 'मेडे' कहना पड़ा


एक सूत्र ने कहा, 'कैप्टन ने 'मेडे' तब कहा, जब वह बेंगलुरु एयरपोर्ट से करीब 35 मील दूर था।' नाम न बताने की शर्त पर एक यात्री ने कहा, 'अचानक और खड़ी चढ़ाई ने कई यात्रियों को अपनी सीटों के किनारे पर ला दिया, विमान में सवार कुछ लोग काफी डरे हुए थे।'

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag