- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी की

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी की

40 दिन बाद किया शादी का खुलासा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी को शादी कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की है। शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने आज सोशल मीडिया पर किया। अपने चाहने वालो के लिए स्वरा ने एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी सुनाई। फहद अहमद उम्र में स्वरा से चार साल छोटे है।  
हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कभी कभी आप किसी चीज को खुद से दूर तलाशते हैं, लेकिन वो चीज आप सबके पास ही होती है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन पहले हम दोस्त बने, और फिर हम दोनों एक दूसरे को मिल गए। मेरे दिल में तु्म्हारा स्वागत है फहद अहमद है। ये अराजक है, लेकिन आपका है।” एक्ट्रेस ने आगे रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप की। स्वरा ने फहद से 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की है। जिसका खुलासा स्वरा ने 40 दिनों के बाद किया है। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अगले महीने पूरे रीति रिवाजों से शादी करेंगे। स्वरा ने जो वीडियो शेयर की है, उसके मुताबिक दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। वीडियो में आगे दिखता है कि व्हाट्सएप के जरिए फहद स्वरा को मार्च 2020 में अपनी बहन की शादी में आने की दावत देते हैं। जिस पर स्वरा कहती हैं, “यार मजबूर हूं, शूट से नहीं निकल पाऊंगी। इस बार माफ करो दोस्त। कसम है तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी।”

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag