- दिल्ली में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली में  मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का  एक सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में  मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस  ने बताया कि आरोपी नीरज उर्फ कटिया (30) हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी नीरज शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो से तीन बजे के बीच कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास आएगा।अधिकारी ने बताया कि जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के पास जाल बिछाया गया और ऑटोरिक्शा में आए आरोपी को उस समय घेर लिया गया, जब वह तिपहिया वाहन से बाहर निकला। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस की टीम की ओर दो राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में दो चक्र गोली दागी। अंत में, नीरज को टीम ने काबू में कर लिया और उसे निहत्था कर दिया गया। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag