- बूथ विजय संकल्प ही है भाजपा का मूल मंत्र- अमर सिंह कौरव

बूथ विजय संकल्प ही है भाजपा का मूल मंत्र- अमर सिंह कौरव

चीनौर मंडल के 4 शक्ति बूथ केंद्रों के दो क्लेस्टरो पर हुई भाजपा की कार्यशाला
डबरा (बेजोड रत्न)। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के चलते पूरे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को चीनौर मंडल के अंतर्गत आने वाले 4 बूथ शक्ति केंद्रों के दो अलग-अलग क्लस्टरो की कार्यशाला का आयोजन भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर सिंह कौरव, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री कोमल सिंह पवैया, बूथ विजय संकल्प अभियान के चीनौर मंडल प्रभारी भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी जिनेंद्र सिंह किरार, मंडल अध्यक्ष राकेश शिवहरे सहित कई पदाधिकारी मंचासीन थे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा का कार्य कर रही है........
सर्वप्रथम अनुभाग के दुवाह गांव में प्रथम कलस्टर की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मेहगांव और ईटमां बूथ शक्ति केंद्र के उपस्थित पंच परमेश्वर, बूथ केंद्रों के त्रिदेव और पन्ना प्रमुख के अलावा पन्ना समिति के सदस्य उपस्थित रहे जिन्हें संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अमर सिंह कौरव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज भी अपने पित्र पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा का कार्य कर रही है। 
हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके ऐसी व्यवस्था की गई है.......
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को भी सड़कों से जोड़ा गया है बिजली की व्यवस्था कराई गई है हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके ऐसी व्यवस्था की गई है। लेकिन अब विधानसभा चुनाव 2023 आ गया है ऐसे में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा आमजन के लिए योजनाएं बना कर लाभान्वित किया है उन योजनाओं के माध्यम से अब 90 से 100: बोट पार्टी के हित में कराने के लिए कार्य करें। पार्टी के पित्र पुरुषों के पुरुषार्थ को याद करें और एकात्मक बाद के सिद्धांत पर चलकर प्रत्येक कार्यकर्ता जो हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित हैं और वह पात्रता रखते हैं तो उन्हें प्राथमिकता से योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभिनव प्रयास करें। 
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे दुनिया में भारत की साख बढ़ी है......
वही मंडल के बूथ शक्ति केंद्र प्रभारी व भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव 2023 बिल्कुल नजदीक है ऐसे में पार्टी का प्रत्येक दायित्व वान कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने बूथ के शक्ति केंद्र में इस प्रकार कार्य करें कि वह स्वयं चुनाव लड़ रहा है। और उसके लिए अभी से जुटने की जरूरत है। वही श्री रावत ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। आज देश के प्रत्येक पंचायतों में नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से लोगों को लाभ मिला है कांग्रेस के समय जनता का अत्यधिक शोषण एवं कांग्रेसी नेताओं का पोषण होता था। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से पारदर्शिता, राजनीति में स्वच्छता बनाने का काम कर रही है। 
करहिया और रिठोंदन बूथ शक्ति केंद्रों की कार्यशाला का भी आयोजन ग्राम करहिया में किया गया......
इस दौरान श्री रावत ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता की प्रतिमा एवं भाजपा के पित्र पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तो वही अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र भेंट कर किया तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष राकेश शिवहरे के द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का उद्बोधन के माध्यम से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के अन्य मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा भी सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनों को पार्टी हित में संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करने की बात कही। इसी प्रकार करहिया और रिठोंदन बूथ शक्ति केंद्रों की कार्यशाला का भी आयोजन ग्राम करहिया में किया गया। जहां भी सभी पंच परमेश्वर और त्रिदेव सहित पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति के कार्यकर्ताओं को कार्य करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात अतिथियों के द्वारा कही गई। 
ये पदाधिकारी रहे मौजूद.....
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच राजेश शर्मा, अवध बिहारी शर्मा, भाजपा जिला मंत्री नवल बाथम चैधरी, मेहगांव संयोजक अजमेर सिंह सोलंकी, ईटमा संयोजक सुरेश सेन, जिला पंचायत सदस्य केशव सिंह बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल पवैया, राजेंद्र सिंह परमार दुवहा टांका, राजू शाक्य, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश राजपूत, राजू गौड, ब्रजराज सिंह परमार, सत्येंद्र सिंह रावत, अंकित जैन सहित सभी वीएलए, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं पंच परमेश्वर और पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag