-
दिल्ली में शख्स ने गलती से की गर्लफ्रेंड की हत्या
नई दिल्ली। दिल्ली के उधम सिंह नगर इलाके में एक शख्स ने प्रेमिका के साथ हुए झगड़े के दौरान गलती से उसकी हत्या कर दी। प्रेमिका की मौत के बाद घबराए और डरे हुए आरोपी प्रेमी ने शेविंग ब्लेड से महिला का गला काट दिया और उसके शव को घटनास्थल के पास ही एक खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले को लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब उसे पता चला की उसकी गर्ल फ्रैंड उसे धोखा दे रही हैं तो उसने आपसी झगड़े के दौरान गलती से प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह के मुताबिक आरोपी का पीड़िता से पिछले आठ साल से अवैध संबंध चल रहा था।
वह उसके साथ मजदूरी का काम करती थी। दोनों ने शादी की हुई थी लेकिन वह एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। पुलिस को शव बरामद होने के दो दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आरोपी ने लड़की को धक्का दे दिया और वह नीचे गिर गई। इस दौरान उसके सिर में काफी गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का शव कनोरी गांच के खेत में पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान सावित्री देवी के तौर पर हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपी के जुर्म कबूलनामे के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच का आगे बढ़ाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!