- देश में अच्छी चीजों पर 40 गुना अधिक चर्चा होने से सकारात्मक माहौल : भागवत

देश में अच्छी चीजों पर 40 गुना अधिक चर्चा होने से सकारात्मक माहौल : भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है ‎कि देश में चालीस गुना अ‎धिक अच्छी चीजों पर चर्चा होने से देश में सकारात्मकता का माहौल है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को एक अस्पताल के उद्घाटन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में अब जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उन पर बुरी चीजों के मुकाबले कम से कम 40 गुना अधिक चर्चा हो रही है। उत्तरी मुंबई के कांदिवली उपनगर में सुवर्णा अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित रहे।
rss chief mohan bhagwat will reach gorakhpur tomorrow meeting will start  from day after tomorrow - कल गोरखपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, चार  दिन करेंगे प्रवास, परसों से शुरू ...

 भागवत ने कहा ‎कि कई बार नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है। लेकिन जब हम देशभर में जाते हैं और देखते हैं तो हमें पता चलता है कि भारत में जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उस पर बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक बात हो रही है। उन्होंने कहा ‎कि सरकार की नीतियों और सरकार में जिम्मेदार लोगों के काम के कारण आज देश का उत्कर्ष हो रहा है। चीजें सुचारू रूप से चल रही हैं क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते। अगर वे काम करेंगे तो दिक्कतें होंगी। 


संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, “1947 में RSS की शाखा में आए थे गांधी,  स्यवंसेवकों के अनुशासन और काम की थी प्रशंसा | Jansatta
आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा कि लोगों में भारत को गौरव हासिल करते देखने की इच्छा 40 साल पहले की तुलना में आज अधिक प्रबल है। इसे बढ़ना चाहिए। हम बढ़ रहे हैं लेकिन हम अभी तक उतने शक्तिशाली नहीं हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग हैं जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते।आज के समाज में सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य भी आवश्यक हो गए हैं। अच्छा या बुरा तय करने का पैमाना क्या है? कुछ ऐसा होता है जो दिखाई देता है और दूसरी ओर कुछ ऐसा होता है जो असल में होता है। कोई इसे ऐसे दिखा सकता है कि यह हो गया, भले ही वह न हुआ हो।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag