रांची । राहुल गांधी गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के उपरांत सोमवार को संसद पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में पटाखा फोड़ और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि संसद में एक बार फिर किसानों की, युवाओं की, देश के निम्नवर्गीय, मध्यमवर्गीय परिवारों की, महिलाओं की सम्मान की बात गुंजेगा। खासकर मणिपुर की घटना जिस पर चर्चा करने से देश के प्रधानमंत्री भाग रहे हैं। मणिपुर की जनता का आवाज संसद में राहुल गांधी बनकर उनको न्याय दिलाने का काम करेंगे।
जश्न में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, अजय नाथ शाहदेव, रमा खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, नेली नाथन, बेलस तिर्की , डॉ कुमार राजा, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, सुन्दरी तिर्की, संजय कुमार, अजय सिंह, शहनाज खातून, जमील अख्तर, मीनू सिंह, अजय साहू, किशोर नायक, गौरव सिंह, अमन, साहबिर लोहरा, रश्मि पिंगुवा आदि सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।
ये भी जानिए..........