-
एमसीडी ने 5000 कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
नई दिल्ली । एमसीडी में हुई सदन की बैठक में पक्ष और विपक्ष में जोरदार हंगामा भी हुआ। जिसपर मेयर ने कहा कि बैठक में भी सबसे शर्मनाक ये रहा कि विपक्ष के पार्षदों ने सदन की कार्यवाही में बाधा डाली। सदन की शुरुआत होने से पहले ही हंगामा किया दीपावली से पहले दिल्ली नगर निगम ने अपने 5000 कच्चे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। एमसीडी ने इन कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में कुल 58 प्रस्ताव किए गए पेश किए गए। जिनमें से 54 प्रस्ताव पास किए गए हैं। इतना ही नहीं एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले हर गरीब वर्ग के बच्चों को ड्रेस के लिए 1100 रुपए भी दिए जाने का फैसला लिया गया है। इस मौके पर दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही में बाधा डाली और बैठक शुरू होने से पहले हंगामा किया। इसके बावजूद जन हितैषी प्रस्ताव पास किए गए हैं।
5000 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और डीबीसी कर्मचारियों को एमटीएस बनाने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। दरअसल, एमसीडी की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि अक्तूबर महीने के इस सदन में आम आदमी पार्टी की निगम सरकार ने सर्वसम्मति से दिल्ली की जनता और निगम के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया है। सदन में लाए गए सभी प्रस्तावों से दिल्ली की जनता और नगर निगम के कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। मेयर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों को तोहफा दिया है।
उन्होंने अपना वादा निभाते हुए 5000 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया। साथ ही लगभग 3100 डीबीसी कर्मचारियों, जो कई सालों से अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे थे, उन्हें एमटीएस बनाया गया है। इसके अलावा दिल्ली की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को ख़त्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लाई गई हैं। इस जनहितैषी मुद्दे को सदन में पास किया है। हमारी कोशिश है कि ओखला, गाजीपुर और भलस्वा लैंडफिल साइट पर वैज्ञानिक तरीक़े से कूड़े का निपटारा किया जा सके। स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्तावों को और आगे ले जाया जाएगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!