- मतदान दलों का  ढोल-ढमाकों से जोरदार स्वागत

मतदान दलों का  ढोल-ढमाकों से जोरदार स्वागत


भोपाल। कल मतदान करवाकर इंदौर के नेहरू स्टेडियम लौटने वाले मतदान दलों का ढोल-ढमाकों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।  इंदौर विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद रात आठ बजे से मतदान दलों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले आने वाले दल का स्वागत स्टेडियम में ढोल-ढमाकों और फूलों की माला पहनाकर किया गया। धीरे-धीरे बसों से दल आने लगे। सभी के चेहरे पर मतदान संपन्न कराकर आने का सुकून था।

MP Election 2023: मतदान समाप्त कर इंदौर के नेहरू स्टेडियम पहुंचे दलों का ढोल -ढमाकों से हुआ स्वागत - MP Election 2023 The parties coming to Nehru  Stadium in Indore after the voting

 

दलों ने अपनी-अपनी ईवीएम जमा करा दी हैं, जिन्हें स्टेडियम के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इनकी कड़ी सुरक्षा की जा रही है। अब इन ईवीएम को 3 दिसंबर को खोला जाएगा। इसके बाद मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर जिले में 2561 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 16 नवंबर को इन बूथों के लिए मतदान दल नेहरू स्टेडियम से सामग्री लेकर रवाना हुए थे। शुक्रवार को मतदान संपन्न कराने के बाद मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ।

ये भी जानिए..........

MP Election 2023: मतदान समाप्त कर इंदौर के नेहरू स्टेडियम पहुंचे दलों का ढोल -ढमाकों से हुआ स्वागत - MP Election 2023 The parties coming to Nehru  Stadium in Indore after the voting

- शिवसेना नेता व विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

 सभी दलों से मतदान सामग्री ईवीएम की वापसी टेबल पर बैठकर ली गई। मतदान दल अपनी टेबल पर आकर बैठ गए। यहां से उनसे सामग्री की सुपुर्दगी स्टेडियम में मौजूद टीम ने ली। इसके बाद मतदान दल के कर्मचारी अपने घर को रवाना हुए। रात आठ बजे से दलों के आने का सिलसिला चलता रहा, जो देर रात तक जारी रहा। ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में इंदौर के नेहरू स्टेडियम के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीटीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
MP Election 2023: मतदान समाप्त कर इंदौर के नेहरू स्टेडियम पहुंचे दलों का ढोल -ढमाकों से हुआ स्वागत - MP Election 2023 The parties coming to Nehru  Stadium in Indore after the voting

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag