छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसमें भक्त डूबते और उगते सूर्य की पूजा करते हैं और उन्हें अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा हर साल बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में भी छठ धूमधाम से मनाया जाता है, जहां इन राज्यों के लोगों का एक बड़ा वर्ग रहता है। हर बार दिल्ली में छठ से पहले यमुना नदी को साफ करने के दावे किए जाते हैं, मगर हकीकत में कुछ और ही नजर आता है। दिल्ली में छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को हर बार यमुना नदी के जहरीले झागवाले पानी में खड़ा होने को मजबूर होना पड़ता है।