- शादी की रात दुल्हन के लिए बनी काल, दुल्हे ने सुसराल वालों को मौत के घाट उतारा

शादी की रात दुल्हन के लिए बनी काल, दुल्हे ने सुसराल वालों को मौत के घाट उतारा


बैंकॉक । थाईलैंड के एक शादी के मंडप में बैठी दुल्हन को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस शख्स को वह अपना जीवनसाथी मान रही है, वहीं शख्स उस मार देगा। हैरान कर देने वाला मामला थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत का है, जब दूल्हे ने शादी की रात खुद अपनी दुल्हन सहित ससुराल वालों को मौत के घाट उतार दिया। यह सब मेहमानों की मौजूदगी में किया गया। इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं।  

ससुराल पहुंचने की बजाय दुल्हन को दूल्हे के साथ सड़क पर बितानी पड़ी रात |  Instead of reaching in-laws' house, the bride had to spend the night on the  road with the

 

चंतुरोंग सुकसुक नाम के व्यक्ति की शादी 38 वर्षीय कंचना पचंतुएक नामक युवती से हुई थी। शाम को डिनर का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सभी मेहमानों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले भी मौजूद थे। सभी ने शराब पी रखी थी। दूल्हे के साथ दुल्हन की मां और उसकी बहन एक टेबल पर बैठकर शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर बाद यह बड़े झगड़े में तब्दील हो गई, जिससे नाराज होकर दूल्हा अपनी कार में रखी बंदूक से ताबड़तोड़ गोलीबारी कर ससुराल वालों को मार देता है। 

ससुराल पहुंचने की बजाय दुल्हन को दूल्हे के साथ सड़क पर बितानी पड़ी रात |  Instead of reaching in-laws' house, the bride had to spend the night on the  road with the

ये भी जानिए..................

- हनीमून नहीं अब बड़ीमून मनाने का चलन

ससुराल पहुंचने की बजाय दुल्हन को दूल्हे के साथ सड़क पर बितानी पड़ी रात |  Instead of reaching in-laws' house, the bride had to spend the night on the  road with the

गोलीबारी में दुल्हन और दुल्हन की मां किंगथोंग क्लाजोहोर (60) और बहन कोर्निडा मनेटर (37) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मेहमानों में थोंग नोनखुनथोड (50) और बामरुंग चाटेरात (28) को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान थोंग ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से शादी समारोह में दहशत फैल गई। सभी मेहमान डरकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत ले लिया गया।

ससुराल पहुंचने की बजाय दुल्हन को दूल्हे के साथ सड़क पर बितानी पड़ी रात |  Instead of reaching in-laws' house, the bride had to spend the night on the  road with the

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag