- लेडीज यूरोपीय टूर : प्रणवी संयुक्त 5वें स्थान पर पहुंची, टेन शीर्ष पर पहुंची

लेडीज यूरोपीय टूर : प्रणवी संयुक्त 5वें स्थान पर पहुंची, टेन शीर्ष पर पहुंची


माराकेश। भारत की प्रणवी उर्स यहां अच्छा प्रदर्शन करते हुए लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गयी हैं। प्रणवी का अंतिम क्वालीफायर के दूसरे दौर में 4 अंडर 68 का स्कोर बनाया। वहीं पहले दौर में उन्होने  68 का स्कोर बनाया था। वहीं सिंगापुर की शेनन टेन भी 68 का स्कोर बनाने के साथ ही प्रणवी के साथ ही संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर रही है। 

 

ये भी जानिए....

- नई दिल्ली  दुनिया भर की फुटबाल टीमों में हैं भारतीय मूल के कई खिलाड़ी


वहीं फर्नांडा लिरा दूसरे दौर में 71 के स्कोर से कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं। भारत की ही नेहा त्रिपाठी दूसरे दौर में छह अंडर 67 के स्कोर से तीन अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर चल रही हैं।
इसके अलावा वाणी कपूर (73 और 70) संयुक्त 37वें, त्वेसा मलिक (74 और 70) संयुक्त 51वें, अमनदीप द्राल 75 और 70) संयुक्त 63वें, रिद्धिमा दिलावरी (74 और 72) संयुक्त 77वें, अवनी प्रशांत (76 और 71) संयुक्त 85वें स्थान पर चल रही हैं। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag