- इन ‎‎दिनों सुर्खियों में हैं यूटयूबर विवेक बिंद्रा, पत्नी से मारपीट के लगे हैं आरोप

इन ‎‎दिनों सुर्खियों में हैं यूटयूबर विवेक बिंद्रा, पत्नी से मारपीट के लगे हैं आरोप


नोएडा । फेमस यूट्यूबर विवेक बिंद्रा इन ‎दिनों सोशल मी‎डिया पर खूब चर्चा में हैं। ‎विवेक ‎बिंद्रा द्वारा पत्नी से मारपीट के मामले में एफिआईआर हो चुकी हैं। विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनके साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। फेमस यूट्यूबर विवेक बिंद्रा सुर्खियों में हैं, जो एक फेमस यूट्यूबर और लाइफ कोच हैं। विवेक बिंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की है। दरअसल, विवेक बिंद्रा की शादी बीते 6 दिसंबर 2023 को यानिका से हुई थी। शादी के आठ दिन बाद 14 दिसंबर को विवेक के खिलाफ उनके साले वैभव ने नोएडा के सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।

पत्नी यानिका को कान से सुनाई नहीं दे रहा, पूरे शरीर में चोटें... विवेक  बिंद्रा पर FIR में लगे हैं क्या-क्या आरोप - influencer vivek bindra assault  wife yanika unable to hear

पत्नी के साथ की मारपीट 


‎शिकायत की गई ‎कि विवेक बिंद्रा ने पत्नी यानिका के साथ मारपीट की है, जिससे उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए। वैभव क्वात्रा ने कहा कि उनकी बहन यानिका की शादी ललित मानगर होटल में 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा से हुई थी। विवेक बिंद्रा नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी सेक्टर 94 में रहते हैं। विवेक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पत्नी के साथ नोंकझोंक करने नजर आ रहे हैं। यह केस बीते 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया था, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ, जब विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच विवाद सुर्खियों में है। दो फेमस यूट्यूबर्स के बीच विवाद सोशल मीडिया में छाया हुआ है। 

पत्नी यानिका को कान से सुनाई नहीं दे रहा, पूरे शरीर में चोटें... विवेक  बिंद्रा पर FIR में लगे हैं क्या-क्या आरोप - influencer vivek bindra assault  wife yanika unable to hear

पु‎लिस में हुई एफआईआर


पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वैभव क्वात्रा ने बताया ‎कि 7 दिसंबर की सुबह करीब तीन बजे बहनोई विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे। इस दौरान बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो विवेक ने बहन को कमरे में बंद कर दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद मारपीट की, जिससे यानिका के पूरे शरीर पर घाव हो गए। 

पत्नी यानिका को कान से सुनाई नहीं दे रहा, पूरे शरीर में चोटें... विवेक  बिंद्रा पर FIR में लगे हैं क्या-क्या आरोप - influencer vivek bindra assault  wife yanika unable to hear

कानों से सुन नहीं पा रही पत्नी


मारपीट इतनी हुइ  ‎कि अब उनकी पत्नी यानिका कानों से ठीक से सुन भी नहीं पा रही है। वह दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी ने हाल ही में अपने चैनल पर बिग स्कैम एक्सपोज टाइटल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दो छात्रों ने दावा किया था कि उन्हें बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा धोखा दिया गया। इस वीडियो के कुछ दिनों बाद विवेक बिंद्रा ने संदीप माहेश्वरी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें दूसरे पक्ष के बारे में भी पूछना चाहिए था।

वी‎डियो शेयर करने पर हुआ ‎विवाद


संदीप महेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब कुछ दिनों पहले माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में दो लड़के संदीप को बताते हैं कि उन्होंने एक बड़े यूट्यूबर से कोर्स खरीदा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वो बिजनेसमैन की बजाय सेल्समैन बना रहे हैं। एक लड़के ने कोर्स 50 हजार और दूसरे ने 35 हजार में खरीदने की बात कही थी। इसी वीडियो के बाद विवेक बिंद्रा सामने आ गए और संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद शुरू हो गया।
पत्नी यानिका को कान से सुनाई नहीं दे रहा, पूरे शरीर में चोटें... विवेक  बिंद्रा पर FIR में लगे हैं क्या-क्या आरोप - influencer vivek bindra assault  wife yanika unable to hear

ये भी जानिए..................

- कडी मेहनत के बाद अनिल कपूर ने चखा सफलता का स्वाद

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag