- दिल्ली में होगा राम संवाद उत्सव का आगाज 22 जनवरी तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

दिल्ली में होगा राम संवाद उत्सव का आगाज 22 जनवरी तक आयोजित होंगे कार्यक्रम


नई दिल्ली । दिल्ली में राम संवाद उत्सव का आगाज होगा। देश के प्रमुख कारोबारी संगठन कैट द्वारा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नेशनल क्लब से इसका शुभारंभ किया जाएगा। 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले तक दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर करीब 20 राम संवाद उत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे दिल्ली में श्रीराम मंदिर के उत्सव को लेकर दिल्ली के बाजारों में गहमागहमी तेजी से बढ़ती जा रही है।

 

मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट से पूछा... मुख्य यजमान होने के नाते उन्हें किन-किन  धार्मिक परंपराओं का करना होगा पालन | Divya Maharashtra Mandal

 न केवल व्यापारिक बल्कि दिल्ली के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठन भी अपने अपने स्तर पर श्रीराम मंदिर से जुड़े अनेक आयोजन करने की योजना बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) ने दिल्ली के विभिन्न बाजारों में “ श्री राम संवाद कार्यक्रम” करने की एक वृहद योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों के जरिए दिल्ली के सभी व्यापारिक संगठनों से अपने अपने क्षेत्र में श्री राम मंदिर से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा होगी, वहीं 22 जनवरी को दिल्ली के सभी बाजारों में दीपावली जैसे माहौल को स्थापित करने की भी योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस श्रृंखला में पहला श्री राम संवाद 10 जनवरी,

 

मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट से पूछा... मुख्य यजमान होने के नाते उन्हें किन-किन  धार्मिक परंपराओं का करना होगा पालन | Divya Maharashtra Mandal

बुधवार को दिल्ली के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं कैट के संरक्षक सुभाष गोयल की अध्यक्षता में नेशनल क्लब, फतेहपुरी पर आयोजित किया गया है जिसमें चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, कश्मीरी गेट, सदर बाजार , चावड़ी बाजार, श्रद्धानन्द मार्ग, अजमेरी गेट, लाल कुआं एवं दरियागंज के व्यापारिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। कैट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा ने बताया कि इसी प्रकार श्री राम संवाद का दूसरा आयोजन 12 जनवरी को कांस्टीट्यूशन क्लब में होगा जिसमें दिल्ली के अन्य सभी क्षेत्रों के व्यापारिक संगठन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जहां व्यापारियों के साथ श्री राम मंदिर के विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

 

ये भी जानिए...........

- लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 11 लोकसभा क्षेत्रों को तीन क्लस्टर में बाँट प्रभारी तय किए…

मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट से पूछा... मुख्य यजमान होने के नाते उन्हें किन-किन  धार्मिक परंपराओं का करना होगा पालन | Divya Maharashtra Mandal

 वहीं श्री राम भजनों का एक मधुर कार्यक्रम भी संगीत की दुनिया के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री राम संवाद और श्री राम चौकी का मिश्रण होगा, जो अपनी तरह का एक विशिष्ट आयोजन होगा। कैट के प्रदेश महामंत्री आशीष ग्रोवर ने बताया कि आगामी दिनों में श्री राम संवाद के कार्यक्रम करोल बाग, अशोक विहार, कमला नगर, राजौरी गार्डन, जेल रोड, कीर्ति नगर, ग्रेटर कैलाश, खान मार्केट, कनाट प्लेस, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, जगतपुरी, शाहदरा आदि क्षेत्रों में भी किया जाना प्रस्तावित है।
मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट से पूछा... मुख्य यजमान होने के नाते उन्हें किन-किन  धार्मिक परंपराओं का करना होगा पालन | Divya Maharashtra Mandal

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag