को सर्वाधिक 47.8 डिग्री पहुंचा था पारा (सीताराम नाटानी) गुना-( अंचल को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को गर्मी ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री रहा। हालांकि इस दौरान गुरुवार को आसमान में बादल भी छाए रहे, जिसके चलते गर्मी ज्यादा महसूस नहीं हुई। लेकिन तपन भरी लू चलती रही। जिसके चलते दोपहर में आसमान से आग बरस रही थी। जमीन अंगारों सी तप रही थी। गर्मी का असर सडक़ों और बाजार पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इधर सीजन का सबसे अधिक तापमान गुरुवार को देखा गया है। इसके पूर्व उच्चतम अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस 14 मई 1991 को दर्ज किया गया। गुना के इतिहास में मई माह का मौसम मौसम विभाग के अनुसार इस माह में गुना में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है तथा सबसे अधिकतम तापमान भी रिकॉर्ड हुआ है। सतही हवाएं सामान्यत: पश्चिमी से आती है। कभी कभी दोपहर के बाद हवा के तेज हो जाने से दिन असुविधाजनक हो जाते है। गर्जन की घटना के साथ हल्की वर्षा से तापमान में कमी आती है, जिसकी वजह से राहत महसूस होती है। यह घटनाएं सामान्यत: स्थानीय निम्नदाब के कारण, हवा का बदलाव या कभी कभी उत्तरी भारत से होकर जाने वाले पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से होती है। मई माह का गुना का औसत अधिकताम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहता है तथा औसत न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है जिससे रातें असुविधाजनक होती है। गुना शहर कभी कभी लू से प्रभावित होता है। कभी कभी गुना शहर में अधिकतम तापमान औसत तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू एवं अधिकतम तापमान औसत तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर तीव्र लू का प्रभाव होता है। गुना मौसम विभाग के अनुसार यह माह सामान्यत: शुष्क रहता है। यह माह सामान्यत: शुष्क रहता है। इस माह में सबसे अधिकतम तथा न्यूनतम आद्रता 37 फीसदी - 21 फीसदी के बीच होता है। माह की औसत वर्षा 10.8 मि.मी. तथा वर्षा के दिनों की औसत सं 1.1 दिन है। गर्जन होने वाले दिनों की औसत संख्या 2.3 है, जो सामान्यत: अल्पकालीन झंझा से जुड़ी हुई होती है। गुना मौसम विभाग के अनुसार गुना में उच्चतम अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस 14 मई 1991 को दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस 8 मई 1960 को दर्ज किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक मासिक वर्षा 116.1 मि.मी. सन 1959 को एवं 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 55.2 मि.मी. 31 मई 1959 को दर्ज की गई थी। सडक़ों पर पसरा रहा सन्नाटा