- 'चट्टान की तरह आपके साथ खड़े हैं', पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही; अमित शाह ने चार राज्यों के सीएम से की बात

'चट्टान की तरह आपके साथ खड़े हैं', पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही; अमित शाह ने चार राज्यों के सीएम से की बात

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। मिजोरम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भूस्खलन और बाढ़ के कारण लोग बेघर हो रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात की है और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय बारिश ने कहर बरपा रखा है। मिजोरम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण स्थिति खराब होती जा रही है। लोग अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात की है। शाह ने स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

शाह ने मदद का आश्वासन दिया


अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'असम, सिक्किम और अरुणाचल के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में भारी बारिश के संबंध में बात की। साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।'

शाह ने आगे लिखा, 'मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों की मदद के लिए चट्टान की तरह खड़ी है।' आपको बता दें कि इस समय पूर्वोत्तर के कई हिस्से बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। कई घर तबाह हो गए हैं, सड़कें बह गई हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

सिक्किम में कई पर्यटक फंसे


अधिकारियों ने बताया कि असम में बारिश के कारण सड़क, ट्रेन और नाव सेवाएं प्रभावित हुई हैं। असम के 15 जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है। अरुणाचल में पिछले दो दिनों में ही 9 लोगों की मौत हो गई है। सिक्किम में भी 1500 से ज्यादा पर्यटकों के फंसे होने की खबर है।

इसके अलावा मणिपुर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3800 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। पूर्वोत्तर में कई नदियां उफान पर हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag