- आईपीएल फाइनल से पहले मुश्किल में विराट कोहली, कर्नाटक पुलिस ने पब के खिलाफ दर्ज की एफआईआर; लगे गंभीर आरोप

आईपीएल फाइनल से पहले मुश्किल में विराट कोहली, कर्नाटक पुलिस ने पब के खिलाफ दर्ज की एफआईआर; लगे गंभीर आरोप

कर्नाटक पुलिस ने क्रिकेटर विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब वन8 कम्यून के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर सीओटीपीए एक्ट के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है। पब पर आरोप है कि रेस्टोरेंट में धूम्रपान के लिए कोई निर्धारित क्षेत्र नहीं है और धूम्रपान क्षेत्र से संबंधित आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

कर्नाटक। कर्नाटक पुलिस ने क्रिकेटर विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब वन8 कम्यून के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह पब बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


कब्बन पार्क पुलिस ने विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित वन8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ सीओटीपीए एक्ट (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया है।

नियमों का उल्लंघन करने का आरोप


पब के खिलाफ सीओटीपीए एक्ट की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि रेस्टोरेंट में नो स्मोकिंग जोन नहीं है। बताया जा रहा है कि पब में धूम्रपान क्षेत्र से संबंधित आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

इस एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने के लिए सख्त नियम बनाए गए थे और इनका पालन न करना कानूनी अपराध माना जाता है। 2024 में भी जारी हुआ था नोटिस वन 8 कम्यून पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। पिछले साल जून में भी इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ग्रेटर बेंगलुरु महानगर पालिका ने भी दिसंबर में रेस्टोरेंट को फायर डिपार्टमेंट से एनओसी न लेने पर नोटिस जारी किया था। कई शहरों में हैं इस पब की शाखाएं पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में इस पब की शाखाएं हैं। बेंगलुरु में यह रेस्टोरेंट दो साल पहले दिसंबर 2023 में खोला गया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag