- Corona in India: तेजी से फैल रहा है कोरोना, एक्टिव केस 4000 के करीब पहुंचे; किन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा मरीज?

Corona in India: तेजी से फैल रहा है कोरोना, एक्टिव केस 4000 के करीब पहुंचे; किन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा मरीज?

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 के एक्टिव मामले करीब 4000 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1 जून तक देश में कोरोना के 3961 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत भी हुई है। मंत्रालय लगातार इस स्थिति पर नजर रख रहा है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। देश में कोविड 19 के एक्टिव मामले 4000 पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक रविवार (1 जून) तक देश में कोरोना के कुल 3961 एक्टिव मामले पाए गए हैं।

दिल्ली में मिले सबसे ज्यादा मामले


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में मिले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोविड के 483 एक्टिव मामले हो गए हैं। वहीं, देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में मौजूद हैं, जिनकी संख्या 1435 है।

किस राज्य में कितने केस मिले?


कहां कितनी मौतें?


कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 4 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में 22 साल की महिला, तमिलनाडु में 25 साल का युवक, महाराष्ट्र में 44 साल का व्यक्ति और केरल में 1 व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag