पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मंगलुरु में आरएसएस नेता कल्लड़का प्रभाकर भट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला हिंदुत्व कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की शोक सभा से जुड़ा है, जिनकी 1 मई को हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, भट ने शोक सभा में करीब 500 लोगों को संबोधित किया और ऐसा भाषण दिया, जिससे समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ सकती है।