- Parliament Monsoon Season: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में मचेगा सियासी घमासान! 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

Parliament Monsoon Season: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में मचेगा सियासी घमासान! 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र 2025 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा था, जिसके बीच सरकार ने मानसून सत्र का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक संसद सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। वहीं ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की जा रही है। 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


इस बीच सरकार ने यह ऐलान किया है। पीटीआई सूत्रों के अनुसार, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिशों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा


संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जस्टिस यशवंत वर्मा के महाभियोग मामले के सिलसिले में कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और डीएमके समेत कई विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है।

आवास से नकदी बरामद हुई थी


इस साल मार्च में जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर जली हुई नकदी बरामद हुई थी। उस समय जस्टिस वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में जज थे। इस मामले के बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

इससे पहले कब हुआ था आयोजन?


इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित होता था। आपको बता दें कि पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 13 फरवरी तक चला था। संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 10 मार्च को शुरू हुआ और आज यानी 4 अप्रैल को खत्म हुआ।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag