-
सीएम शिवराज के जन्मदिन पर लगाये जायेंगे 23 हजार पौधे
प्रदेश के सभी 213 नगरीय निकायों में एक साथ किया जायेगा वृक्षारोपण - भूपेंद्र सिंह
भोपाल(। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन 5 मार्च को अनोखे अंदाज मनाते हुए प्रदेश के प्रदेश के सभी 213 नगरीय निकायों में एक साथ वृक्षारोपण करते हुए 23 हजार पौधे लगाये जायेगे। जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अनूठी पहल का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है, कि मुख्यमंत्री दो साल से भी अधिक समय से रोजाना वृक्षारोपण कर रहे हैं, इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के सभी 213 नगरीय निकायों में एक साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के जन्मदिन के अवसर पर शिव वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के साथ मुख्यमंत्री के लिए उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी वर्ग की महिलाएं पौधारोपण कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देगी। भूपेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि सीएम ने बहनों को बड़ी सौगात दी है। गौरतलब है कि 5 मार्च से ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश भर में शुरू हो रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!