- जनपद सीईओ और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष में जमकर बहस, अभद्रता करने के एक दूसरे पर लगाए आरोप

जनपद सीईओ और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष में जमकर बहस, अभद्रता करने के एक दूसरे पर लगाए आरोप

भिण्ड। जनपद कार्यालय भिण्ड में गुरुवार दोपहर जनपद सीईओ सुनीता शर्मा दंडोतिया और जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बीच गहरी तकरार हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाए हैं। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने सीधे तौर पर सीईओ मैडम को भ्रष्टाचार करने व जनप्रतिनिधियों की बात न सुनने एवं जनता को परेशान किए जाने की बात कही। वहीं सीईओ ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा अभद्रता की जाने और जान से मारने की धमकी की शिकायत की है।मामला यह है कि गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 जनपद पंचायत सीईओ सुनीता शर्मा दंडोतिया चेंबर में बैठी थीं। इसी समय जनपद उपाध्यक्ष आए। कहा- जनप्रतिनिधियों और जनपद में आने वाले आवेदकों के मुद्दे को लेकर चर्चा करनी चाहिए। इस पर सीईओ ने जनप्रतिनिधियों को समय नहीं दिया। इसी बात पर वे भड़क गए। सभी जनपद प्रतिनिधि जनपद सीईओ के चैंबर में आ धमके। इसी समय सीईओ और उपाध्यक्ष के बीच सीधी तकरार हो गई। सीईओ बोली- मुझे जान से मारने की धमकी जनपद सीईओ का आरोप है की जनपद उपाध्यक्ष व अध्यक्ष फोन करके अपने चैंबर में बुला रहे थे इधर मुझे जिला पंचायत सीईओ के साथ होने वाली बैठक की तैयारी करनी थी। इसलिए मैंने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया। बात करते हुए जनपद उपाध्यक्ष व अध्यक्ष अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चेंबर में आ गई। उन्होंने अभद्रता की जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, कहा- यहां नौकरी नहीं कर पाओगे। भिंड छोड़ कर जाना होगा। जान से मारने की धमकी दी। इस बात की शिकायत मैंने जिला पंचायत सीईओ से फोन के माध्यम से दी। अब लिखित शिकायत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस व पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को करने जा रहे हैं। सीईओ ने कहा इन लोगों से मेरी जान को खतरा बना हुआ है।
उपाध्यक्ष का आरोप- सीईओ मैडम ने जनप्रतिनिधियों को धमकाया उपाध्यक्ष शिवांकर सिंह भदौरिया ने आरोप लगाया भिंड जनपद कार्यालय में जनता की सुनवाई नहीं हो रही। जनपद में चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधियों को नहीं सुना जा रहा है। यहां भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनपद सीईओ जनता के साथ अभद्रता करती है। जब जनता की आवाज को उठाने के लिए आवेदकों के हित की बात रखने के लिए मैं और हमारे अध्यक्ष सुनीता सिंह बघेल व अन्य जनप्रतिनिधि जनपद सीईओ मैडम के दफ्तर में पहुंचे तो उन्होंने अभद्रता की, धमकी दी और शिव मैडम का कहना है कि जनपद को चल आऊंगी। किसी भी जनप्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्ष को कोई भी बात नहीं बताऊंगी। इस तरह की अभद्रता करने वाली सीईओ मैडम से हम लोग परेशान हो चुके हैं। वह तो सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए आती है और बाकी समय छुट्टी पर जनपद चलाती हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag