मौसम विभाग के अनुसार 13 जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना है, जिससे लू का असर कम होगा। हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में लू चलने की संभावना है। दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
नई दिल्ली। देशभर में इस समय लू का प्रकोप चरम पर है। दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। आसमान से आग बरस रही है, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं, कल दिल्ली में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन लू के कारण यह 50 डिग्री महसूस हुआ।
लू और लू के प्रकोप को देखते हुए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। बताया जा रहा है कि 13 जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके चलते दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
दिल्ली में कब होगी बारिश?
दिल्ली में लू का असर पहले से कम रहने की संभावना है, रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आईएमडी के मुताबिक 14-17 जून तक दिल्ली के तापमान में 37-42 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में 3-4 दिन लू चलेगी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पूर्वी और उत्तरी तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। केरल में बारिश से बुरा हाल वहीं केरल में इस समय भारी बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में मानसून के चलते बारिश की संभावना है।