मानसून अपडेट उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने 12 से 17 जून तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में 13 से 17 जून के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
उत्तर प्रदेश में 12 जून से मौसम बदलने की संभावना है, जबकि बिहार में दो दिन बाद मानसून आने की उम्मीद है। नई दिल्ली। भारत में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। राजस्थान से लेकर बिहार तक पारा 42 डिग्री को पार कर गया है। उत्तर और पश्चिम भारत में रहने वाले लोग बेसब्री से मानसून (Monsoon Update) का इंतजार कर रहे हैं।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने मानसून और बारिश को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक 12 से 17 जून तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश? सबसे पहले उत्तर और पश्चिम भारत की बात करें तो 13 से 17 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।
कुछ दिन पहले मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया था कि 12 जून के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, 14 जून को हरियाणा और पंजाब में लू चलने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में पारा 45 डिग्री को पार कर गया है।
यूपी-बिहार में कैसा है मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश की बात करें तो 12 जून से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा। अगले दो दिन बाद पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी और लू चल रही है। राजस्थान के गंगानगर में बुधवार को पारा 48 डिग्री को पार कर गया था। बिहार में मानसून कब आएगा? वहीं, गुरुवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर में हल्की बारिश की संभावना है।
हालांकि, पटना, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में आज बारिश की उम्मीद नहीं है। 2 दिन बाद बिहार में मानसून प्रवेश कर सकता है, जिससे राज्य में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है। दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, 12-15 जून के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कई जिलों में बारिश की संभावना है।.jpg)
केरल में 12 से 16 जून और कर्नाटक में 12 से 17 जून तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 14 और 15 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। 12 से 17 जून के दौरान गोवा और महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है।