एयर इंडिया विमान दुर्घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना तथा डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया तथा स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना पर दुख जताया।
नई दिल्ली। एयर इंडिया विमान दुर्घटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा किया। यहां विमान दुर्घटना में घायलों का इलाज किया जा रहा है। पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने अस्पताल के सी7 वार्ड का भी दौरा किया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने लोगों की अचानक और हृदय विदारक मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके जाने से जो खालीपन रह गया है, वह आने वाले कई वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।
वहीं, प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।"
विमान दुर्घटना में 265 लोगों की मौत
गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (AI 171) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था। इस हॉस्टल में मौजूद 20 लोगों की भी जान चली गई। कुल 265 लोगों की मौत हो गई।