एयर इंडिया विमान दुर्घटना विमान में मौजूद अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। वहीं, भगवद गीता पूरी तरह सुरक्षित है। पुस्तक का एक भी पन्ना नहीं जला है। पुस्तक पूरी तरह पढ़ने लायक अवस्था में है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे चमत्कार बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "तबाही के बीच यह वाकई दिल को छू लेने वाला पल है।"
नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। विमान दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराने के बाद विमान आग का गोला बन गया। बचाव दल को मिली भगवद गीता बचाव अभियान के दौरान दुर्घटना से जुड़ी कई भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आए।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बचाव दल को भगवद गीता मिली है। उम्मीद है कि कोई यात्री इस पवित्र पुस्तक को अपने साथ लंदन ले जा रहा है। गौरतलब है कि इस हादसे में विमान में मौजूद ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। वहीं, भगवद गीता पूरी तरह सुरक्षित है। किताब का एक भी पन्ना नहीं जला है। किताब पूरी तरह पढ़ने लायक अवस्था में है।
यूजर्स ने किए रोचक कमेंट
यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे चमत्कार बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "तबाही के बीच यह वाकई दिल को छू लेने वाला पल है।"
विमान में सवार सिर्फ एक यात्री बच गया
हादसे में चमत्कारिक रूप से सिर्फ विश्वास कुमार रमेश नाम का एक यात्री बच गया। वह सीट नंबर 11ए पर बैठा था।
विश्वास ने बताया कि उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान क्रैश हो गया। यह सब बहुत तेजी से हुआ। हादसे के बाद जब मुझे होश आया तो मैंने देखा कि मेरे चारों तरफ लाशें पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े पड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ा और एंबुलेंस में अस्पताल ले गया।"