- विमान हादसे में पटना की एयर होस्टेस मनीषा की भी गई जान, लंदन की फ्लाइट बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा

विमान हादसे में पटना की एयर होस्टेस मनीषा की भी गई जान, लंदन की फ्लाइट बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 260 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यात्रियों के साथ विमान में 12 क्रू मेंबर भी सवार थे। इनमें पटना की मनीषा थापा भी शामिल थीं। मौत की खबर मिलते ही परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

पटना। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद मिनटों के भीतर ही विमान पास के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराकर मेस पर गिर गया। इस दुखद हादसे में 260 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा भी शामिल हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


एक यात्री की जान बच गई


अहमदाबाद में हुए दुखद हादसे में विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत हो गई। यात्री विश्वास कुमार रमेश की जान बच गई, वह सीट नंबर 11A पर बैठा था। हादसे की आशंका को भांपते हुए उसने छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गया।

पटना की बेटी भी 12 क्रू मेंबर में शामिल थी


हादसे के वक्त एयर इंडिया के विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। इनके साथ फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर भी थे।

फुलवारीशरीफ की रहने वाली थी मनीषा


विमान हादसे में जान गंवाने वाले 260 से ज्यादा लोगों में पटना की बेटी भी शामिल है। एयर होस्टेस मनीषा थापा की फ्लाइट से अंतिम यात्रा गुरुवार को राजधानी के महुआ बाग, जगदेव पथ फुलवारीशरीफ में हुई। वह पटना में अपने परिवार के साथ रहती थी।

उसने अपने काम में कभी लापरवाही नहीं बरती


घटना की जानकारी मिलने पर मनीषा थापा के परिजन पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि मनीषा एक होनहार छात्रा थी। पढ़ाई और फिर नौकरी के दौरान उन्होंने कभी कोई लापरवाही नहीं बरती। हाल ही में मनीषा अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करने गई थीं। इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर उनकी मौत की खबर सुनकर लोग सदमे में हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag