त्रिपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई और उसका शव आइसक्रीम फ्रीजर में रख दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक 20 वर्षीय महिला के साथ रिलेशनशिप में था। मृतक का शव राजधानी से करीब 120 किलोमीटर दूर धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार में आइसक्रीम फ्रीजर में ट्रॉली बैग में भरा हुआ मिला। अगरतला। त्रिपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई और उसका शव आइसक्रीम फ्रीजर में रख दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक 20 वर्षीय महिला के साथ रिलेशनशिप में था। वहीं, महिला का चचेरा भाई उसके साथ रहना चाहता था। पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने बताया कि हाल ही में हुए झगड़े के बाद युवक और महिला एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे और इसकी भनक चचेरे भाई को लग गई। गला घोंटकर हत्या
पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी की हत्या की पूरी योजना बनाई और उसे 8 जून को पश्चिमी त्रिपुरा के दक्षिण इंदिरानगर में अपने एक रिश्तेदार के घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद महिला के चचेरे भाई ने तीन अन्य लोगों की मदद से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को ट्रॉली बैग में भर दिया।
पुलिस ने बताया कि अगले दिन चचेरे भाई ने गंदाचेरा में रहने वाले अपने माता-पिता से अगरतला आकर ट्रॉली बैग अपने साथ ले जाने को कहा। एसपी ने बताया कि इसके बाद वह गाड़ी चलाकर अगरतला पहुंचा और ट्रॉली बैग गंदाचेरा ले गया।
शव को दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया
उन्होंने शव को अपनी दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया। चचेरा भाई महिला का शारीरिक शोषण करना चाहता था। वह जानता था कि जब तक उसका प्रेमी मौजूद है, वह ऐसा नहीं कर सकता, इसलिए उसने उसे मारने की साजिश रची।
पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया
एसपी ने बताया कि आरोपी अक्सर पूर्वी अगरतला थाना क्षेत्र के बांकुमारी में महिला के घर आता-जाता था। अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया। उसके कबूलनामे के आधार पर बुधवार को पीड़िता के शव को फ्रीजर से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़िता के परिवार को सौंप दिया गया।