- VIDEO: 'कुछ वीरतापूर्ण कार्य महान होते हैं...', इंडिगो फ्लाइट में BSF जवान का सम्मान; तालियों से गूंज उठा पूरा विमान

VIDEO: 'कुछ वीरतापूर्ण कार्य महान होते हैं...', इंडिगो फ्लाइट में BSF जवान का सम्मान; तालियों से गूंज उठा पूरा विमान

इंडिगो के विमान में बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी को सम्मानित किया गया। यात्रियों ने ऑपरेशन सिंदूर में उनके साहस और समर्पण के लिए तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। यह सम्मान 10 जून को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में दिया गया। बीएसएफ ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें राजप्पा बीडी के राष्ट्र के प्रति समर्पण की तारीफ की गई है। 

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के विमान के अंदर की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। दरअसल, मंगलवार को अचानक विमान के अंदर तालियां गूंज उठीं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साहस दिखाने वाले बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी विमान में सफर कर रहे थे। विमान में सफर कर रहे यात्रियों ने उनके अद्भुत साहस के लिए तालियां बजाकर उनका सम्मान किया। 

आपको बता दें कि 10 जून को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अटेंडेंट ने माइक से एक अनाउंसमेंट किया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BSF ने शेयर किया है। वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



BSF ने शेयर किए गए वीडियो के साथ लिखा, 'कुछ नायक महान पैदा नहीं होते, बल्कि कर्मों से महान होते हैं', दिनांक 10 जून 2025 को इंडिगो दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट क्रू ने ऑपरेशन सिंदूर में BSF की 165 बटालियन के सहायक उप निरीक्षक राजप्पा बीडी के वीरतापूर्ण कार्य को फिर से दोहराया, देश के प्रति उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण और समर्पण का सम्मान किया। सीमा सुरक्षा बल अपने बहादुर सीमा रक्षक को सम्मानित करने की इस पहल के लिए इंडिगो का आभारी है। सीमा सुरक्षा बल राष्ट्र की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है।"

इंडिगो ने अपनी घोषणा में क्या कहा?


विमान में की गई घोषणा में कहा गया कि इस उड़ान में एक बहुत ही खास यात्री को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। 7 और 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल की 165वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक राजप्पा बीडी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी के बीच अपने साथियों की सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आइए हम उनके साहसी और निस्वार्थ कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करें। जैसे ही विमान में 'कुछ नायक जन्म से नहीं, बल्कि कर्म से महान होते हैं...' वाक्य गूंजा, पूरा विमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag