भूपेन्द्र सिंह के समर्थक नेता को प्रदेश कार्यसमिति से हटाया भोपाल। मप्र भाजपा ने चुनाव से पहले पार्टी विरोधी बयानबाजी कर रहे नेताओं पर अनुशासन का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित पत्र वायरल करने वाले नेता सुशील तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति से हटा दिया है।
तिवारी सागर महापौर संगीता तिवारी के पति हैं और सरकार के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समर्थक माने जाते हैं। प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति की बैठक के बाद तिवारी पर यह कार्रवाई की गई है।प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश अनुशासन समिति की बैठक में लंबित मामलों पर निर्णय लिया गया है। तिवारी के बाद अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की तैयारी है। प्रदेश कार्यलय प्रभारी की ओर से जारी नोटिस में कहा कि 25 मई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिसका जवाब उसी दिन आ गया था। पार्टी जवाब से संतुष्ट नहीं है, ऐसे में उन्हें प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से हटाने का निर्णय लिया है। दरअसल तिवारी ने पार्टी को भेजे जवाब में कहा था कि उनके मोबाइल से जो पत्र वायरल हुआ था, वह पीए ने किया था। इस घटना के बाद सागर महापौर संगीता तिवारी ने पति सुशील तिवारी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी की थी।
इधर भूपेन्द्र समर्थक ने कांगे्रस नेता से की मुलाकात सागर में चल रही सियासी उथल पुथल के बीच मप्र खनिज विकास निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र माकलपुर ने कांग्रेस नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। खबर है कि वे कांगे्रस में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता अजय सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात को उनके कांग्रेस में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।
दोनों की मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। विधानसभा उपचुनाव के बाद राजेन्द्र सिंह मोकलपुर को निगम मंडल में उपाध्यक्ष बनाया था। बताते हैं कि मोकलपुर मंत्री भूपेंद्र सिंह गुट के हैं, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से भूपेन्द्र खेमे से नाराज हैं। वे 2008 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और उन्हें सुरखी से टिकट भी मिला था. हालांकि वे उसमें जीत नहीं सके थे। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनका टिकट भी लगभग तय हो गया था, लेकिन अंतिम समय में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समर्थक राजबहादुर सिंह को दे दिया गया था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!