- रोहित ने स्ट्राइक रेट के मामले में विराट को पीछे छोड़ा

रोहित ने स्ट्राइक रेट के मामले में विराट को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा विश्वकप में इस बार नये अंदाज में दिखे हैं।रोहित को बल्लेबाजी में किये बदलाव का लाभ भी मिला है। ये पहली बार है जब वह रनों के मामले में विराट कोहली से आगे निकल आये हैं। रोहित ने अब तक आक्रामक तरीके से खेलते हुए 21 पारियों में 56 की औसत से 1056 रन बनाये हैं।

Rohit Sharma Vs Virta Kohli World Cup Stats Records Most Runs Centuries  Batting Averages Sixes | Rohit Vs Virat: रन और शतक से लेकर एवरेज तक, वर्ल्ड  कप में हर तरह से


 इस दौरान उन्होंने 56 छक्के भी लगाये हैं। इसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 113 का रहा है। पहली बार करियर में रोहित बेहद तेजी से बल्लेबाजी कर रहे है जिससे भारतीय टीम अच्छी शुरुआत करने में सफल रही है। इससे टीम को एक दशक के खिताब मिलने की उम्मीदें प्रबल हो गयी हैं। रोहित शर्मा स्ट्राइक रेट के मामले में अब केवल वीरेंद्र सहवाग से ही पीछे हैं। सहवाग ने 2008 में 120 के स्ट्राइक रेट से 824 रन बनाए थे। वहीं  स्ट्राइक रेट के मामले में पहली बार रोहित विराट कोहली से भी  आगे निकले हैं। 
ये भी जानिए...........
ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली कर सकते  हैं बड़ा कारनामा, इस मामले में ब्रायन लारा को छोड़ देंगे पीछे | ? LatestLY  हिन्दी
विराट ने अपने एकदिवसीय करियर में 5 बार 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। वहीं कोहली ने साल 2014 में 104 के स्ट्राइक रेट से 685 रन बनाए थे। तब उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाये थे। वहीं साल 2023 में कोहली ने अब तक 18 पारियों में 962 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103 का रहा है और उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाये हैं। दूसरी ओर रोहित ने इस बार 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। 
रोहित शर्मा ने क्या बदल दी बैटिंग स्टाइल? पहली बार कैसे कोहली से निकले आगे,  World Cup का सपना होगा पूरा - Rohit Sharma changed his batting style in  World Cup for

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag