- प्रियंका गांधी 5 नंवबर को इंदौर में

प्रियंका गांधी 5 नंवबर को इंदौर में

- इंदौर-5 में चुनावी सभा को करेंगी संबोधित, राहुल गांधी का राऊ आना संभावित
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 5 नवंबर को इंदौर आएंगी। वह इंदौर-5 में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेगी। बताया जा रहा है कि वह शाम 4 बजे इंदौर आएंगी। प्रियंका गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अफसर पटेल ने बताया कि इंदौर-5 में जनसभा के लिए अभी जगह तय की जाना है। इधर, कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी भी राऊ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के लिए सभा को संबोधित करने आ सकते हैं।

इंदौर पहुंची प्रियंका गांधी, धार में भरेंगी कार्यकर्ताओं में जोश, एक लाख  लोग जुटने का दावा - Priyanka Gandhi Dhar Visit Priyanka reached Indore went  to dhar for public ralley mp ...


कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर-5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने अपने क्षेत्र में प्रियंका गांधी की जनसभा कराने की जगह रोड शो मांगा था। लेकिन समय और सुरक्षा को देखते हुए पटेल को रोड शो नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए रोबोट चौराहा, मूसाखेड़ी और मालवा मिल चौराहे पर जगह देखी जा रही है। आज शाम तक जगह तय कर कांग्रेस आलाकमान को बता दी जाएगी। जिसके बाद प्रियंका गांधी का 5 नवंबर का प्रोग्राम फाइनल होगा। बता दें कि प्रियंका गांधी का यह मालवा-निमाड़ में दूसरा दौरा रहेगा।
मध्‍य प्रदेश में '50% कमीशन' के आरोप पर प्रियंका गांधी पर भड़की BJP, थाने  में शिकायत


8 को सांवेर में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका
प्रियंका गांधी 8 नवंबर को सांवेर में जनसभा को संबोधित करेगी। दिल्ली से वह सुबह 9.15 बजे रवाना होकर 10.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगी। जिसके बाद वह सुबह 11.15 बजे सांवेर विधानसभा में मांगलिया के पास सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे वह खातेगांव के लिए रवाना होंगी। प्रियंका की सभा के लिए भोपाल से सभा के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी इंदौर आए हुए हैं। प्रियंका की सभा को लेकर जिला कांग्रेस ने मांगलिया में मंडलम, सेक्टर की बैठक भी की।

ये भी जानिए...........

MP Election 2023: प्रियंका गांधी का एक हफ्ते में MP का दूसरा दौरा, महाकौशल  को साधने की कवायद - Mp assembly election priyanka gandhi mp visit address  public meeting and focus on
राऊ आ सकते हैं राहुल गांधी
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी भी इंदौर की राऊ विधानसभा में सभा को संबोधित कर सकते है। राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के समर्थकों का कहना है कि राहुल गांधी कब आएंगे और उनका क्या प्रोग्राम रहेगा इसकी जानकारी अभी हमारे पास नहीं आई है। बता दें कि राहुल गांधी ने 30 सितंबर को काला-पीपल में जनसभा को संबोधित किया था। यह चुनाव को देखते हुए मप्र में उनकी पहली सभा थी।
प्रियंका 4 या 5 मई को तेलंगाना में कांग्रेस की पहली रैली को संबोधित करेंगी  | नवीनतम समाचार भारत - हिंदुस्तान टाइम्स

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag