मौसम विभाग ने कहा कि हमें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक लू चलने की उम्मीद है, हमने वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और 16-17 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में इस महीने तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी तक गर्मी से बुरा हाल है। लू के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, दिल्ली में शाम को आंधी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन धूल भरी आंधी ने काफी परेशान किया। आसमान में फैली धूल की चादर ने न सिर्फ सूरज की रोशनी को ढक लिया, बल्कि सांस लेना भी मुश्किल कर दिया।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v
मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कई राज्यों में दिखेगी लू मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में लू का कहर देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है।
यूपी-बिहार में गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। यूपी में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने 17 मई को बारिश की संभावना जताई है। लू के चलते मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। बिहार में लू चलेगी और तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक लू चलने की उम्मीद है, हमने वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और 16-17 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान में इस महीने तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। राजस्थान में आज आंधी आने की संभावना है। हालांकि, मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से राहत है। उत्तराखंड में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है और मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी।