- अगले तीन ‎दिन पड़ेगी घने कुहरे की मार, बढ़ती ठंड के बीच हो सकती है बारिश

अगले तीन ‎दिन पड़ेगी घने कुहरे की मार, बढ़ती ठंड के बीच हो सकती है बारिश


नई दिल्ली । अगले तीन ‎दिन घने कुहरे के बीच ‎निकलने वाले हैं। मौसम केन्द्र ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है ‎कि बढ़ती ठंड के बीच बा‎‎रिश हो सकती है। दरअसल साल के आखिरी महीने में गुजरते दिनों के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अब ठिठुरन होने लगी है। सुबह और शाम के वक्त कोहरा भी अपना प्रकोप दिखाने लगा है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल और अन्य प्रदेशों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

Cold Wave Alert: दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, अगले 6 दिन के  मौसम पर आया ये बड़ा अलर्ट - Weather Forecast Delhi NCR Cold wave next three  days dense

 

 

आईएमडी के अनुसार मंगलवार को सिक्किम और बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 12-13 दिसंबर को पंजाब और असम के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, 12 से 14 दिसंबर के बीच मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भी कोहरे की चपेट में आने वाले हैं। इस समय देश में सर्दियां आने के साथ ही कई इलाकों में भारी कोहरा और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। 

Cold Wave Alert: दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, अगले 6 दिन के  मौसम पर आया ये बड़ा अलर्ट - Weather Forecast Delhi NCR Cold wave next three  days dense

 

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 12 से 17 दिसंबर को लेकर पूर्वानुमान में बताता कि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10.05 बजे 318 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में है। आईएमडी ने इससे पहले बिहार में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच हो तो कोहरे को बहुत घना, 51 से 200 मीटर के बीच होने पर घना, 201 से 500 मीटर के बीच होने पर मध्यम और 201 से 500 मीटर के बीच कोहरे को कम श्रेणी में रखा जाता है। 

Cold Wave Alert: दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, अगले 6 दिन के  मौसम पर आया ये बड़ा अलर्ट - Weather Forecast Delhi NCR Cold wave next three  days dense

ये भी जानिए..................

- दिल्ली की अदालतों को फंड नहीं देने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

हालां‎कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से वाहनों की गति सीमा घटाई जाएगी। यह व्यवस्था 15 फरवरी 2024 तक लागू रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहन यानी चारपहिया वाहनों के लिए गति सीमा 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 से घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालान जारी किया जाएगा।

 

Cold Wave Alert: दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, अगले 6 दिन के  मौसम पर आया ये बड़ा अलर्ट - Weather Forecast Delhi NCR Cold wave next three  days dense

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag